• Wed. Jul 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*थाना कादीपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास, मारपीट व गाली-गलौज के अभियोग में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 29, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा जिला बदर/वांछित/वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में थाना कादीपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज एवं एससी/एसटी एक्ट के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
उ0नि0 शैलेश कुमार त्रिवेदी, उ0नि0 रविकान्त गुप्ता मय हमराहियान का0 प्रदीप कुमार, का0 रोहित कुमार, रि0का0 माता प्रसाद एवं रि0का0 नीरज तिवारी द्वारा थाना कादीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 259/2026, धारा 109(1)/352/351(3)/324(5) बीएनएस एवं 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तगण राज बहादुर वर्मा एवं विजय बहादुर वर्मा को बनकेगांव मोड़ के पास से समय करीब 03:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
*संक्षिप्त विवरणः-* वादी द्वारा थाना कादीपुर पर सूचना दी गई कि अभियुक्तगण राज बहादुर वर्मा एवं विजय बहादुर वर्मा ने अपने ट्रैक्टर से वादी की कार संख्या UP-44 BX-7876 में जान से मारने की नीयत से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार वादी के पुत्र मनोज को गंभीर चोटें आईं तथा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान अभियुक्तों द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना के संबंध में थाना कादीपुर पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*पुलिस कार्यवाहीः-* विवेचना के दौरान अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। दिनांक 29.07.2026 को थाना कादीपुर पुलिस टीम द्वारा दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय, सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. राज बहादुर वर्मा पुत्र स्व0 राम आशीष वर्मा, उम्र लगभग 33 वर्ष, निवासी बनकेगांव, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर।
2. विजय बहादुर वर्मा पुत्र स्व0 राम आशीष वर्मा, उम्र लगभग 42 वर्ष, निवासी बनकेगांव, थाना कादीपुर, जनपद सुलतानपुर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1. उ0नि0 शैलेश कुमार त्रिवेदी
2. उ0नि0 रविकान्त गुप्ता
3. का0 प्रदीप कुमार
4. का0 रोहित कुमार
5. रि0का0 माता प्रसाद
6. रि0का0 नीरज तिवारी