• Thu. Jul 30th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*सराहनीय कार्य-जनपद सुलतानपुर पुलिस*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 30, 2026

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा चलाये जा रहे “Operation Conviction” अभियान के अन्तर्गत सुलतानपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप चोरी के आरोपी कुलदीप कुमार कोरी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद कोरी नि0ग्रा0 उतरी थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर को सजा सुनाई गयी ।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय मे चल रहे अभियोगों में मानीटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी कर “Operation Conviction” अभियान के अन्तर्गत माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुलतानपुर द्वारा आरोपी कुलदीप कुमार कोरी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद कोरी नि0ग्रा0 उतरी थाना को0देहात जनपद सुलतानपुर । थाना को0नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 594/2025 धारा 305/317(2) बी0एन0एस0 के अभियुक्त को 03 वर्ष का साधारण कारावास तथा 1,000 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
प्रश्नगत अभियोग में वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना के आधार पर अभियोग दिनांक 29.07.2025 समय 15:17 बजे थाना को0नगर पर पंजीकृत हुआ जिसमें अभियुक्त कुलदीप कुमार कोरी द्वारा वादी मुकदमा के नव निर्माणाधीन मकान से लोहे का फर्मा चुरा लेना व कब्जे से बरामद होने के सम्बन्ध में विवेचक उ0नि0 श्री अशोक कुमार चौरसिया द्वारा विवेचना की गयी, विवेचना से साक्ष्य के क्रम में अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र संख्याः ए-01 दिनांक 22.09.2025 को माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।