*90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण होने वाली योजनाओं को एक माह के अन्दर सभी कार्यदायी संस्थाएं करें शत-प्रतिशत पूर्ण, अन्यथा ब्लैकलिस्ट करने हेतु की जायेगी कठोर कार्यवाही- जिलाधिकारी।*
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में ओवरहेड टैंक, ट्यूबेल, पाइप लाइन, पम्प हाउस, सोलर इंस्टालेशन, हर घर जल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त सड़कों पर पुर्ननिर्माण व पाइप लाइन बिछाने की प्रगति आदि के सम्बन्ध में बिन्दुवार विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यदायी संस्था वी.टी.एल., गायत्री, यूनिवर्सल द्वारा किये जा रहे ऐसे प्रोजेक्ट/कार्य जिनका 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गये है उन्हें एक माह के अन्दर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।
1.जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कार्य कर रही तीनों कार्यदायी संस्थाओं- वी.टी.एल., गायत्री, यूनिवर्सल को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि जिन परियोजनाओं के 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं उन सभी परियोजनाओं को एक माह के अन्दर पूर्ण करें, अन्यथा के स्थिति में सभी को ब्लैक लिस्ट करते हुए कठोर कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया जायेगा।
2.जिलाधिकारी महोदय द्वारा भूमि विवाद से सम्बन्धित 6 परियोजनाओं के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी सदर, जयसिंहपुर व कादीपुर को तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिये गये। दो प्रकरण तहसील सदर से सम्बन्धित है, जिसमें एक में ट्यूबेल तक जाने का रास्ता उपलब्ध कराना व दूसरे में ट्यूबेल की भूमि उपलब्ध कराना है। तीन प्रकरण एसडीएम कादीपुर से सम्बन्धित जिसमें 02 में भूमि विनिमय व एक में लॉ एण्ड आर्डर का इश्यू है, एक प्रकरण एसडीएम जयसिंहपुर से सम्बन्धित है।
3.उन्होंने 90 से 99 प्रतिशत प्रोग्रेस वाली योजनाओं के डेटा मिलान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पूर्ण हो चुकी 135 योजनाओं में नियमित पानी की सप्लाई की जॉच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डीपीआरओ को निर्देशित किया कि कुल-135 पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं की जॉच रिपोर्ट समस्त खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
4.जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि पाइप लाइन बिछाते समय क्षतिग्रस्त हो रही सड़कों के मरम्मत का कार्य सावधानी पूर्वक करें कहीं से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के दूर वाले गॉव में भ्रमण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी ग्राम केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन से वंचित न रह जाये।
5.जिलाधिकारी महोदय द्वारा टी.पी.आई. (थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन) एजेंसी से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें सख्त निर्देश दिये गये कि किये जा रहे कार्यों की पिछले एक माह की गुणवत्तापूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर एक्सईएन जल निगम, थर्ड पार्टी एजेन्सी टीम, डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग यूनिट टीम, प्रोजेक्ट मैनेजर, वी.टी.एल. प्रोजेक्ट मैनेजर यूनिवर्सल फर्म, प्रोजेक्ट मैनेजर गायत्री फर्म सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
