• Mon. Aug 3rd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल व नगदी बरामद*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 3, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-211/2026, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस* से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम द्वारा *दिनांक 03.08.2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे* *इस्लामगंज रोड स्थित अहिरौली मोड़* से घटना में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार *अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक जोड़ी सफेद धातु की पायल तथा ₹1,770/- नगद बरामद किए गए।* बरामदगी एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

*संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 18/19.07.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी राम लाल पुत्र त्रियुगी प्रसाद, निवासी ग्राम मलिकपुर अहिरौली, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर के घर में घुसकर जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया, जिन्हें गिरफ्तार कर चोरी का आंशिक माल एवं नगदी बरामद की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. *रवीन्द्र पुत्र राजेन्द्र, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी ग्राम वजूपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर।*
2. *नरेश पुत्र शिव प्रसाद, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम वजूपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर।*

*बरामदगी* एक जोड़ी सफेद धातु की पायल व ₹1,770/- नगद।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 अभिषेक सिंह
2. हे0का0 प्रदीप सरोज
3. हे0का0 शिव शंकर
4. हे0का0 बृजेश यादव