• Tue. Aug 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

C.P. Agnihotri भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष आशीष सांड का महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्यावर एवं महावीर इंटरनेशनल बिजयनगर-ब्यावर ज़ोन की ओर से बिजयनगर में गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

ByAshok Mishra

Aug 4, 2026

C.P. Agnihotri
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष आशीष सांड का महावीर इंटरनेशनल रॉयल ब्यावर एवं महावीर इंटरनेशनल बिजयनगर-ब्यावर ज़ोन की ओर से बिजयनगर में गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में ज़ोन चेयरमैन वीर तेजमल बुरड़, ज़ोन सचिव एवं भाजपा मंडल मीडिया संयोजक रूपेश कोठारी, रॉयल चेयरमैन वीर अशोक पालड़ेचा, इंटरनेशनल डायरेक्टर (MISRI) वीर विनोद चोरड़िया, ज़ोन कन्वीनर वीर दिलीप दक तथा वरिष्ठ समाजसेवी वीर बाबूलाल आच्छा ने आशीष सांड का माला, शॉल, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल के सेवाभावी सदस्य वीर निहालचंद सांड के सुपुत्र आशीष सांड लंबे समय से संगठन के समर्पित, कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनकी निष्ठा, कार्यशैली एवं जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें भाजपा ब्यावर का प्रथम कार्यकारी जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाज़ा गया है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं गति मिलेगी।

इस अवसर पर आशीष सांड ने महावीर इंटरनेशनल परिवार के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें