• Wed. Aug 5th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*”ऑपरेशन सवेरा” के तहत सुलतानपुर पुलिस का मानवीय चेहरा: डायल 112 की टीमों ने घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों का जाना कुशलक्षेम*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 5, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में जनपद में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित ‘ऑपरेशन सवेरा’ के अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में डायल 112 (PRV) की टीमों ने घर-घर जाकर पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों से भेंट की और उनका हालचाल जाना।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि हमारे सम्मानित वरिष्ठ नागरिक सुरक्षित परिवेश में रह रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:
सुरक्षा और फीडबैक: वरिष्ठ नागरिकों से पूछा गया कि उन्हें कोई बाहरी या आंतरिक व्यक्ति परेशान तो नहीं कर रहा है।स्वास्थ्य एवं रहन-सहन: उनके स्वास्थ्य, खान-पान और रहने की स्थितियों के बारे में जानकारी ली गई।
भावनात्मक संबल: अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को यह भरोसा दिलाया गया कि सुलतानपुर पुलिस उनके अभिभावक के समान सदैव उनके साथ खड़ी है।

54 किलो गांजा के साथ तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार पूर्वी चंपारण पुलिस की सर्जिकल कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार, वैगनआर कार, नकदी और मोबाइल जब्त; पूरे नेटवर्क की तलाश तेज मोतिहारी | श्यामल प्रतीक | चाणक्य न्यूज़ इंडिया
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर ने की समीक्षा बैठक विभागवार जिम्मेदारियां तय, राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप हों सभी व्यवस्थाएं – जिला कलक्टर
*अखंड हिंद फौज मे भर्ती होने के लिए जनपद के नौजवान एंव मातृ शक्ति ने बड चड कर हिस्सेदारी निभाई। *

अन्य ख़बरें