*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में महिला थाना सुलतानपुर पर प्राप्त एक पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को थाना बुलाकर उनकी बात गंभीरता से सुनी गई। महिला थाना पुलिस द्वारा काउंसलिंग एवं समझाइश के माध्यम से दोनों के मध्य आपसी सुलह-समझौता कराया गया।*
*दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपसी प्रेम, विश्वास एवं सौहार्द के साथ रहने की सहमति व्यक्त करने पर उन्हें थाना स्तर से सकुशल विदा किया गया।*
