पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 229/2026, धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त जितेन्द्र वर्मा उर्फ बाबा पुत्र रामबरन वर्मा, निवासी ग्राम अहिमाने, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष को दिनांक 06.08.2026 को समय 12:16 बजे मिश्रपुर पुरैना मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड बरामद की गई।
*संक्षिप्त विवरण—-*
अभियुक्त जितेन्द्र वर्मा उर्फ बाबा ने पूर्व में हुए विवाद को लेकर वादिनी के पति अनुराग वर्मा पर जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से सिर पर गंभीर प्रहार किया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 229/2026, धारा 109(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। आज थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*बरामदगी*—-घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की रॉड
*गिरफ्तार अभियुक्त*—-जितेन्द्र वर्मा उर्फ बाबा पुत्र रामबरन वर्मा, निवासी ग्राम अहिमाने, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*—-
उ0नि0 हरीशंकर राय
हे0का0 अजय यादव
का0 अजीत यादव
का0 मनीष कुमार
