पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारु निगम* के निर्देशन में आज जनपद के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। *अभियान के दौरान यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु इंटरसेप्टर वाहन की सहायता से ओवरस्पीडिंग, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई की गई।* साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया।
*आज की प्रवर्तनात्मक कार्रवाई का विवरण :*
*टोटल चालान- 260*
*सीज वाहन- 8*
*शमन शुल्क की कार्यवाही- 52,05,00*
*इंटरसेप्टर वाहन द्वारा चालान- 20*
*यातायात क्षेत्राधिकारी श्री कृष्णकुमार चतुर्वेदी के परिवेक्षण में यातायात प्रभारी श्री रामनिरंजन* द्वारा अभियान के दौरान लगी पुलिस टीमों द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन संचालन से बचने तथा अन्य सभी यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार प्रवर्तनात्मक कार्रवाई भी की गई।
सुलतानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सदैव यातायात नियमों का पालन करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाएं। *सुरक्षित यात्रा ही जीवन की सुरक्षा का आधार है।*
*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन में क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान*
