• Sat. Aug 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बेदूपारा बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की मौत।

BySantosh Kumar Pandey

Aug 7, 2026

बिग बेक्रिग सुलतानपुर/लम्भुआ
लम्भुआ थाना क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास के पास बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रक चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक वाराणसी की ओर जा रहा था, बेदूपारा गाँव के पास रुककर चाय-नाश्ता करने के बाद अपने ट्रक पर चढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही चालक की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ही है। वहीं ट्रक चालक की पहचान रामबाबू पुत्र मुन्नू लाल निवासी उम्र 35 वर्ष ग्राम रामनगर थाना व तहसील मलौली जनपद बाराबंकी के रूप में हुई।

अन्य ख़बरें