• Sat. Aug 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सोलर-पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक करंट लगने से मौत, 3 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

BySantosh Kumar Pandey

Aug 8, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश,रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी 25 वर्षीय विनय कुमार की शुक्रवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह शहर के ओमनगर इलाके में सोलर पैनल लगाने का काम कर रहा था। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सोलर पैनल लगाने के दौरान विनय कुमार अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके।परिवार का एकमात्र कमाने वाला था विनय
विनय कुमार सोलर पैनल लगाने का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और करीब तीन वर्षीय मासूम बेटी को छोड़ गया है। परिवार में वृद्ध माता-पिता और दो भाई भी हैं।
भाई बोले- परिवार के सामने खड़ा हुआ आर्थिक संकट
मृतक के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि विनय परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अब परिवार के भरण-पोषण और मासूम बच्ची के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।परिजनों ने आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की घटना के बाद परिजनों ने शासन और स्थानीय प्रशासन से आर्थिक सहायता तथा सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार की आजीविका पूरी तरह विनय पर निर्भर थी।

अन्य ख़बरें