• Sat. Aug 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

रंगों, शब्दों और लोकगीतों से गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 8, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय,विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया।
*मेरा युवा भारत के निर्देशन मे युवाओ को नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत किया गया जागरूक*
सुलतानपुर
नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर क्षेत्र स्थित राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज, सुलतानपुर में “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, भाषण एवं लोकगीत प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप मे कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी और डॉ. काजल अग्रहरी ने कहा कि देश का भविष्य युवा हैं और यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तो विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिला आबकारी विभाग के रणविजय सिंह, आबकारी निरीक्षक सदर संजय उपाध्याय (जयसिंहपुर) एवं गिर्राज सिंह (कादीपुर) ने विद्यार्थियों को नशे की सामाजिक, मानसिक एवं आर्थिक हानियों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. डी.के. त्रिपाठी ने कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति का सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने तथा नशे के विरुद्ध जनजागरण अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विभा सिंह एवं श्री वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आने को प्रेरित किया।जिला युवा अधिकारी सुधीर पांडेय ने कहा कि मेरा युवा भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासन, आबकारी विभाग तथा शिक्षण संस्थानों के समन्वय से ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन मेरा युवा भारत के अकाउंटेंट विनय मिश्रा ने किया। मीडिया प्रभारी किशन पाठक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और प्रतियोगिता मे सफलता हासिल करने युवाओ को मेरा युवा भारत ने पुरुस्कृत कर उन्हें सम्मानित भी किया

अन्य ख़बरें