स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना शिवगढ़ के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), सुलतानपुर न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में वाद संख्या-1924/25, अपराध संख्या-163/2024, धारा 115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस से संबंधित दो वारंटी अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण*—
1.तैयबा पत्नी शाहिद अली, निवासी ग्राम ज्ञानीपुर, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर।
2.रोशनजहाँ पत्नी जावेद, निवासी ग्राम ज्ञानीपुर, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय
कांस्टेबल विपिन कुमार
कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार
महिला कांस्टेबल पूनम
