• Sun. Aug 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*कब्रिस्तान के पास बांस काटने के विवाद में हुई हत्या के मामले में 04 अभियुक्त गिरफ्तार*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 8, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया *जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण में थाना बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा हत्या के मामले में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।*
*दिनांक 01.08.2026 को ग्राम कल्याणपुर में कब्रिस्तान के पास लगे बांस को काटने को लेकर हुए विवाद में अभियुक्तगण द्वारा रामसुन्दर की हत्या कर दी गई थी। घटना के सम्बन्ध में थाना बल्दीराय पर मु0अ0सं0 166/2026 धारा 191(2)/191(3)/352/103(2) बीएनएस एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही थी।*
दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 09:45 बजे थाना बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बघौना नहर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
जहीर उर्फ जहीर अहमद पुत्र नूर मोहम्मद, उम्र करीब 45 वर्ष
मोबीन पुत्र मुनीर, उम्र करीब 42 वर्ष
इलियास पुत्र छेदी, उम्र करीब 50 वर्ष
इन्तिजार अहमद उर्फ पप्पू पुत्र अब्दुल हई, उम्र करीब 45 वर्ष निवासीगण ग्राम कल्याणपुर, थाना बल्दीराय, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, थाना बल्दीराय।
उ0नि0 ज्ञानेश दुबे, थाना बल्दीराय।
हे0का0 कृष्ण कुमार यादव, थाना बल्दीराय।
का0 राधेश्याम यादव, थाना बल्दीराय।
का0 पंकज कुमार, थाना बल्दीराय।