स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में थाना कुड़वार पुलिस को हत्या के अभियोग में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना कुड़वार पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 073/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस* से संबंधित अभियुक्त *केशरी उपाध्याय उर्फ मामा पुत्र विद्याधर उपाध्याय निवासी ग्राम करीमुद्दीनपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 39 वर्ष* को माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर जिला कारागार सुलतानपुर से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिया गया था।
पुलिस रिमाण्ड के दौरान अभियुक्त की निशांदेही पर आज दिनांक *08.08.2026* को थाना कुड़वार पुलिस टीम द्वारा ग्राम बांसी स्थित बरम बाबा मंदिर के पास पहुंचकर अभियुक्त को आगे-आगे चलाते हुए आम के बाग तक ले जाया गया। अभियुक्त द्वारा एक पेड़ के नीचे मिट्टी में छिपाकर रखी गई *काले रंग की पॉलिथीन* को खोदकर स्वयं बाहर निकाला गया, *घटना में प्रयुक्त एक अदद 0.9 MM पिस्टल एवं एक अदद जिन्दा 0.9 MM कारतूस* बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट* का अपराध पाया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक *25.03.2026* को समय करीब *19:10 बजे* कस्बा कुड़वार स्थित गैस एजेन्सी के सामने बदमाशों द्वारा *माता प्रसाद पाण्डेय पुत्र वशिष्ट पाण्डेय निवासी ग्राम पूरे बेनी माधव थाना कुड़वार जनपद सुलतानपुर* की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
उक्त घटना के संबंध में थाना कुड़वार पर *मु0अ0सं0 073/2026 धारा 103(1) बीएनएस* बनाम 1. रमेश मौर्या, 2. अनुराग मौर्या, 3. सुरेन्द्र शर्मा व अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त *केशरी उपाध्याय उर्फ मामा* द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया था। तत्पश्चात माननीय न्यायालय से अभियुक्त का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त कर आज दिनांक 08.08.2026 को उसकी निशांदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त *0.9 MM पिस्टल एवं जिन्दा कारतूस* बरामद किया गया।
*गिरफ्तार/हिरासत में लिये गये अभियुक्त का विवरण-*
*1.केशरी उपाध्याय उर्फ मामा पुत्र विद्याधर उपाध्याय*, निवासी ग्राम करीमुद्दीनपुर, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 39 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण*
*1.01 अदद **0.9 MM पिस्टल*
*2.01 अदद **जिन्दा 0.9 MM कारतूस, की बरामदगी हत्या की घटना में प्रयुक्त असलहे की अभियुक्त की निशांदेही पर की गई।*
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 73/2026 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर।
2. मु0अ0सं0 0334/2009 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 506 भादवि, थाना नवाबगंज, जनपद प्रयागराज।
3. मु0अ0सं0 0005/2018 धारा 41, 411, 413, 414, 467, 468, 471 भादवि, थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या।
4. मु0अ0सं0 0057/2018 धारा 395, 412, 414, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर।
5. मु0अ0सं0 0163/2018 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना बक्शा, जनपद जौनपुर।
6. मु0अ0सं0 0131/2016 धारा 2(b)(1)/3, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर।
7. मु0अ0सं0 0033/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 506 भादवि, थाना कोतवाली नगर, जनपद सुलतानपुर।
8. मु0अ0सं0 0473/2020 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना कोतवाली नगर, जनपद सुलतानपुर।
9. मु0अ0सं0 0112/2018 धारा 147, 148, 149, 307, 504 भादवि, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली।
10. मु0अ0सं0 0114/2018 धारा 25 आयुध अधिनियम, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली।
11. मु0अ0सं0 0027/2018 धारा 395, 412 भादवि, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत।
12. मु0अ0सं0 0034/2016 धारा 3/25/7 आयुध अधिनियम, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर।
*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. *प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव*, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर।
2. *हे0का0 शैलेन्द्र यादव*, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर।
3. *का0 जनार्दन यादव*, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर।
4. *का0 रोहित कुमार*, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर।
