स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
चांदा क्षेत्र के ईशीपुर गांव में पंडित मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान स्व.कमला प्रसाद मिश्रा की पुण्यतिथि पर पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की गई। उनके पुत्र विनोद मिश्रा की ओर से ईशीपुर गांव स्थित आवास पर ग्रामीणों को करीब 500 आम के पौधे वितरित किए गए।
पौधों के वितरण के साथ ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की गई। विनोद मिश्रा ने कहा कि पिता की पुण्यतिथि को श्रद्धांजलि तक सीमित न रखते हुए इसे समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में अनिल मिश्रा,राकेश मिश्रा,धीरेंद्र मिश्रा,आशुतोष मिश्रा,प्रधान बृजेश मिश्रा,सभापति मिश्रा,सदाशिव सहित बड़ी संख्या में आदि लोग मौजूद रहे।
