• Wed. Sep 16th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दरपा में बाइक की सौदेबाजी के दौरान पुलिस की दबिश, छह गिरफ्तार चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री का आरोप, गम्हरियाकला गांव के सरेह से तीन बाइक बरामद

ByAshok Mishra

Sep 15, 2026

दरपा में बाइक की सौदेबाजी के दौरान पुलिस की दबिश, छह गिरफ्तार

चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री का आरोप, गम्हरियाकला गांव के सरेह से तीन बाइक बरामद

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
श्यामल प्रतीक | रक्सौल अनुमंडल संवाददाता

छौड़ादानो। दरपा पुलिस ने चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरियाकला गांव के सरेह में की गई छापेमारी के दौरान तीन बाइक भी बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपित मौके पर बाइक की सौदेबाजी कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपितों में चार दरपा थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव के निवासी हैं, जबकि एक बसंतपुर नकरदेई और एक दरपा गांव का रहने वाला है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर कथित गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

दरपा थानाध्यक्ष अनिश कुमार ने बताया कि पूछताछ से इस मामले में अन्य सदस्यों की संलिप्तता के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं। इसके बाद वाहन जांच और पुलिस गश्ती में तेजी लाई गई, जिसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */