• Wed. Sep 16th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए महाराजगंज से शम्स तबरेज खान की रिपोर्ट नेपाल घूमने जा रहे थे छह लोग, नौतनवा बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण हादसा

ByAshok Mishra

Sep 15, 2026

नेपाल घूमने जा रहे थे छह लोग, नौतनवा बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण हादसा

महराजगंज। नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रही काइगर कार से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा कार संख्या UP 51 AW 9001 से नेपाल घूमने जा रहे थे।
बताया गया कि मंगलवार दोपहर उनकी कार नौतनवा बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची। इसी दौरान आगे चल रही बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से अर्टिगा की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पलटी कार में फंसे सभी छह घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */