• Sun. Sep 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

गोंडा से जिला रिपोर्टर वैभव शुक्ला की रिपोर्ट

ByAshok Mishra

Sep 20, 2026

यूजीसी परीक्षा में दीक्षा का जेआरएफ में चयन, क्षेत्र का नाम किया रोशन

मनकापुर, गोंडा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी परीक्षा में कमलापुरी निवासी दीक्षा पुत्री संतोष कुमार गुप्ता ने सफलता हासिल कर जेआरएफ (JRF) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दीक्षा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सेंट माइकेल कॉन्वेंट कॉलेज, मनकापुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पूरी की।
दीक्षा के जेआरएफ में चयन की खबर से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968