• Tue. May 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

uttar pradesh प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता हेतु मऊ के जनपदीय टीम का चयन*

UTTAR PRADESHUTTAR PRADESH

14/10/2024
राजेश वर्मा
स्टेट कोऑर्डिनेटर uttar pradesh
चाणक्य न्यूज इंडिया
6392216812

*प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता हेतु मऊ के जनपदीय टीम का चयन*

मऊ…
जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मऊ का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 16 अक्टूबर , 2024 को सायं 03ः00 बजे से जिला खेल कार्यालय, डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में किया जायेगा। उक्त चयन / ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर महिला वालीबाल खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर महिला वालीबाल खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। जनपद स्तर पर चयनित सीनियर महिला वालीबाल खिलाड़ियों का मंडलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 18 अक्टूबर , 2024 को प्रातः 10ः00 बजे से क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में सम्पन्न कराया जाएगा। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर महिला वालीबाल खिलाड़ी दिनांक 23 से 25 अक्टूबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, चित्रकूट धाम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

पयागीपुर चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास 45 वर्षीय व्यक्ति की लावारिस अवस्था में मिली लाश। पयागीपुर चौकी इंचार्ज वैभव त्रिपाठी की टीम द्वारा व्यक्ति को पहुंचाया गया जिला अस्पताल अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त।
गा दशहरा के पावन अवसर पर थाना प्रभारी सहपऊ श्री मयंक चौधरी द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में आमजन हेतु शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तीन माह से वेतन न मिलने पर जिला चिकित्सालय के संविदा कर्मियों का प्रदर्शन इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठे डॉक्टर व कर्मचारी, कहा- घर चलाना हुआ मुश्किल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें