• Mon. Jul 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

IPL सूर्या ने सचिन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

ByAshok Mishra

May 27, 2025 #IPL
IPLIPL

IPL सूर्या ने सचिन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

मुंबई से किसी सीजन के टॉप स्कोरर बने वाधेरा के डाइविंग कैच से रोहित आउट

IPL
IPL

IPL- सोमवार को रिकार्ड्स का दिन सूर्यकुमार यादव के नाम रहा। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के 2 रिकॉर्ड तोड़े। पहले सूर्या ने सचिन तेंदुलकर के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। वे MI के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बने। इसके बाद सूर्या ने सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड को तोड़ा। वे किसी सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर भी बने।

IPL-18 के 69वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने जीत का टारगेट 18.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

सूर्या MI के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर

मुंबई इंडियंस के लिए किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव टॉप पर पहुंच गए। उन्होंने अब तक 14 मैचों में 640 रन बना लिए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2010 में 618 रन बनाए थे। सूर्यकुमार ने खुद ही इस सूची में तीसरा स्थान भी हासिल किया है, जब उन्होंने 2023 में 605 रन बनाए थे।

सचिन तेंदुलकर एक बार फिर इस सूची में 553 रन (2011) के साथ चौथे स्थान पर हैं। उनके बाद लेंडल सिमंस ने 2015 में 540 रन बनाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने 2013 में 538 रन बनाकर इस सूची में छठा स्थान हासिल किया है।

IPL
IPL

https://youtu.be/ZwM3PTqW0yU

https://x.com/chanakyalivetv/status/1902983021298630863

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHgCsNQRLQg/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968