• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

VARANASI क्रिकेटर रिंकू-सांसद प्रिया की रिंग सेरेमनी 8 जून को

ByAshok Mishra

Jun 1, 2025 #VARANASI
VARANASIVARANASI

VARANASI क्रिकेटर रिंकू-सांसद प्रिया की रिंग सेरेमनी 8 जून को

विधायक पिता बोले-लखनऊ के होटल में होगी 6 महीने बाद वाराणसी के ताज में शादी

VARANASI
VARANASI

जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में रिंग सेरेमनी में होगी। शादी करीब 6 महीने बाद 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। यह जानकारी प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज ने दी।

उन्होंने बताया- रिंग सेरेमनी में रिंकू और मेरे परिवार के करीबी लोग मौजूद रहेंगे। जबकि शादी में राजनेता, फिल्म स्टार और उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। शादी पारंपरिक तरीके से होगी।

जनवरी, 2025 में क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज के रोके की खबर सामने आई थी, जिसकी पुष्टि सांसद प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने की थी। उन्होंने कहा था- बेटी की शादी रिंकू सिंह से तय हुई है और जल्द ही रिंग सेरेमनी की जाएगी।

VARANASI
VARANASI

प्रिया सरोज वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं।

महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।

VARANASI
VARANASI

https://youtu.be/Ds1Ynneqpgs

https://x.com/chanakyalivetv/status/1929069691995054147

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DHff5NLt_Nn/

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968