• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

NEW DELHI एमपी-यूपी हाईवे बंद, हिमाचल में तबाही

ByAshok Mishra

Jul 26, 2025 #new delhi
NEW DELHINEW DELHI

NEW DELHI एमपी-यूपी हाईवे बंद, हिमाचल में तबाही

700+ घर-दुकान जमींदोज, 13 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

NEW DELHI
NEW DELHI

मौसम विभाग ने शनिवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा पूर्व और दक्षिण के 13 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है।

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से शनिवार को बंगाल के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई। सिंगरौली में 7 इंच बारिश दर्ज की गई।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMZoIPbt-5k/?hl=en

अशोकनगर के चंदेरी में राजघाट डैम के 12 गेट खोले गए। इससे यहां पुल पर 8 फीट तक पानी भर गया। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक राज्य में शुक्रवार शाम तक 221 सड़कें, 36 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 152 जलापूर्ति योजनाएं बंद थीं।

https://www.facebook.com/share/p/16dZtkHHSQ/

हिमाचल में इस सीजन 24 जुलाई तक बादल फटने की 25, लैंडस्लाइड की 30 और अचानक बाढ़ की 42 घटनाएं हुई हैं। इससे 414 मकान और 297 मकान जमींदोज हो गए। वहीं, 877 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा।

राज्य में अब तक 153 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1436 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी हैं।

https://x.com/chanakyalivetv/status/1948734774040002677

 

NEW DELHI
NEW DELHI

 

 

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968