• Wed. Mar 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

यक्ष ऐप्प ” के प्रभावी संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए बस्ती पुलिस को दिया गया ट्रेनिंग का आयोजन

जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख -बस्ती जनपद
दिनांक: 13जनवरी 2026

बस्ती: पुलिस लाइन बस्ती के सभागार 13 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन की अध्यक्षता में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त व समस्त क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में यक्ष ऐप(Yaksh App) के प्रभावी संचालन, क्रियान्वयन एवं उपयोग संबंधी एक महत्वपूर्ण ट्रेनिंग प्रोग्राम एवं आवश्यक मीटिंग का आयोजन किया गया।
यह ऐप्प उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, बीट पुलिसिंग को मजबूत करने एवं तकनीकी आधारित स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु विकसित एक अत्याधुनिक AI-आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यक्ष ऐप के माध्यम से अपराधियों का थानावार डेटाबेस, फोटो, वॉयस सैंपल, गैंग लिंक एनालिसिस, मूवमेंट अलर्ट, AI-आधारित संदिग्ध पहचान, वॉयस सर्च एवं रियल-टाइम निगरानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे अपराध रोकथाम, जांच एवं त्वरित कार्रवाई में अभूतपूर्व सहायता मिल रही है।
मीटिंग एवं ट्रेनिंग सत्र में पुलिस अधीक्षक बस्ती ने यक्ष ऐप के विभिन्न फीचर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसके अनिवार्य एवं नियमित उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक बीट प्रभारी व कांस्टेबल अपने क्षेत्र के अपराधियों की फिजिकल वेरिफिकेशन एवं डेटा अपडेशन को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें। ऐप में रियल-टाइम डेटा एंट्री एवं अलर्ट सिस्टम का अधिकतम उपयोग कर अपराधियों पर सतत नजर रखी जाए। गैंग एनालिसिस, कलर कोडिंग एवं AI टूल्स का प्रभावी उपयोग कर अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।
ट्रेनिंग के दौरान ऐप के व्यावहारिक उपयोग, डेटा एंट्री प्रक्रिया, अलर्ट मैनेजमेंट, रिपोर्ट जनरेशन एवं समस्या निवारण पर हैंड्स-ऑन सेशन आयोजित किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित थाना प्रभारियों, बीट इंचार्जों एवं संबंधित कर्मचारियों को यक्ष ऐप के माध्यम से प्राप्त होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया तथा संदेहों का निराकरण किया गया।