• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

के.डी. विश्वविद्यालय मथुरा में विद्यार्थी परिषद की बैठक सम्पन्न, डॉ. राहुल पटेल निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त

के.डी. विश्वविद्यालय मथुरा में विद्यार्थी परिषद की बैठक सम्पन्न, डॉ. राहुल पटेल निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त
मथुरा स्थित के.डी. विश्वविद्यालय में आयोजित विद्यार्थी परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. राहुल पटेल (चिकित्सा स्नातक) को विद्यार्थी परिषद का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनकी नियुक्ति पर परिषद के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विकास अग्रवाल तथा प्रो-उप कुलपति डॉ. गौरव सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों ने डॉ. राहुल पटेल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
बैठक के दौरान विद्यार्थियों के हितों की रक्षा, शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने तथा परिषद की आगामी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. राहुल पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।