• Sat. Mar 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जनकल्याणकारी विकासपरक योजनाओं की हुई मण्डलीय समीक्षा बैठक

रिपोर्ट- जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरों प्रमुख – बस्ती जनपद
दिनांक- 28 मार्च 2026

बस्ती। मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी विकासपरक योजनाओं की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की समीक्षा करते हुए उन्होंने पीएम सूर्य घर, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, जलजीवन मिशन, लोक निर्माण एवं लोक शिकायत, सीएम डैशबोर्ड, पंचायती राज, नियोजन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि एवं सहकारिता सहित विकासपरक योजनाओं पर गहन समीक्षा किया। उन्होंने योजनावार अद्यतन प्रगति का जायजा मण्डलीय अधिकारियों से प्राप्त किया तथा निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष के अंत में अधूरी व अपूर्ण योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लायी जाए। अधिकारीगण त्वरित गति से वित्तीय वर्ष में योजनाओं की भौतिक सत्यापन अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि आपकी सतत निगरानी से जनपद की रैकिंग में बेहतर सुधार हो सकता है। किसी भी दशा में रैकिंग प्रभावित न होने दें। उन्होंने अपर निदेशक पशुपालन को निर्देश दिया कि निराश्रित गोवंशों के संरक्षण हेतु सहभागिता योजना का अनुपालन करायें। इसके साथ ही भूसा एवं हरे चारे की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। पशुओं की जियो टैगिंग कार्य की अद्यतन प्रगति जाचें तथा ब्लाक स्तर पर सम्बन्धित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में अभी कार्य अपूर्ण है और अधिक समय की अपेक्षा है तो शासन स्तर पर पत्राचार कर नयी समय-सीमा निर्धारित करायें तथा सीएमआईएस पोर्टल पर डाटा अपडेट अवश्य करा दें। उन्होंने कहा कि कर्मयोगी पोर्टल से सम्बन्धित व संचालित कोर्स को अवश्य पूरा करायें। सभी विभागीय अधिकारी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ इसे अवश्य पूरा करायें।
अपर आयुक्त मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आईजीआरएस के प्रकरणों में पंचायत राज के 43, पिछड़ा वर्ग के 46, विद्युत के 21, शिक्षा के 10 प्रकरण प्रदर्शित हैं। अवशेष संदर्भित प्रकरणों का 31 मार्च तक अधिकारीगण इनका गुणवत्तापरक निस्तारण अवश्य करा दें।

बैठक में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन, संतकबीरनगर आलोक कुमार, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, बलराम सिंह, जयकेश त्रिपाठी, डीएफओ डा0 शिरीन सिद्दीकी, सीएमओ डा0 राजीव निगम, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव, संयुक्त शिक्षा निदेशक डा0 संजय शुक्ला, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, भूमि संरक्षण अधिकारी डा0 राजमंगल चौधरी, वरिष्ठ सहायक सुहेल अहमद सहित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें