जनपद सम्भल की तहसील गुन्नौर में शनिवार को “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से की।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी (सीओ) गुन्नौर सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है।
