• Tue. Apr 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दत्तात्रेय पुरोहित की रिपोर्ट

ByNews Editor

Apr 21, 2026
दत्तात्रेय पुरोहित की रिपोर्टदत्तात्रेय पुरोहित की रिपोर्ट

फलोदी के नोख उप तहसील क्षेत्र के 8NUD शक्ति नगर में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे शादी समारोह के दौरान दो झोपड़ियों में आग लग गई। यह आग गणपत सिंह (निवासी ऐटा) के घर में लगी, जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं।

आग में बारात के लिए तैयार भोजन, टेंट का सामान, बिस्तर, बर्तन सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान सुरेश गोदारा और पूनम सिंह (रामदेवरा) ने जलते गैस सिलेंडरों को बाहर निकालकर पानी के होद में डाल दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पर ओयल इंडिया लिमिटेड की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

दत्तात्रेय पुरोहित की रिपोर्ट
दत्तात्रेय पुरोहित की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें