पोषण मेलों का आयोजन, ‘जन आंदोलन’ के जरिए कुपोषण मिटाने की पहल
अलीगढ़। केंद्र सरकार के पोषण सप्ताह (9-23 अप्रैल) के अंतर्गत अलीगढ़ महिला एवं बाल विकास परियोजना के ककोड, चोरु और अलीगढ़ सहित विभिन्न केंद्रों पर ‘पोषण मेलों’ का आयोजन किया गया। कार्यवाहक CDPO सुरजीत कौर ने बताया कि इस 15 दिवसीय अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘जन आंदोलन’ के माध्यम से बच्चों में बौनापन, कम वजन और महिलाओं में एनीमिया को कम करने के लिए व्यवहारिक परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण कॉर्नर लगाकर स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों, ‘तिरंगा थाली’ और बाजरा-रागी जैसे पारंपरिक मिलेट्स व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। किरण मीणा, निवेदिता जलवानिया और देवराज गुर्जर के पर्यवेक्षण में आयोजित इन मेलों के जरिए ग्रामीणों को सस्ते और सुलभ पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया।


