• Sat. Apr 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

ByS

Apr 23, 2026

औरैया जिले के थाना बेला क्षेत्र में तालपुरवा के सामने शुक्रवार को शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलू पाल (19) पुत्र शिव सिंह, निवासी खानपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज, अपनी दो भांजी रेनू, और मानसी के साथ बाइक से बिधूना से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बेला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि नीलू पाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मानसी और रेनू गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मौके पर थाना अध्यक्ष गंगा दास गौतम, उप निरीक्षक बृजभूषण तिवारी, उप निरीक्षक अनिलेश यादव, सिपाही विशाल तंवर, अंकुश कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

By S

अन्य ख़बरें