• Sun. Apr 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन से पहले सुरक्षा कड़ी 12 जिलों के 52 थाने संभालेंगे जिम्मेदारी, ADG ने जारी की गाइडलाइन

गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा की हत्या के बाद से माहौल गरम है सपा प्रमुख का कार्यक्रम 29

गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यूपी पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने विस्तृत गाइडलाइन जारी करते हुए 12 जिलों के 52 थानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रधानमंत्री 29 अप्रैल को एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे, जिसके चलते उद्घाटन से तीन दिन पहले तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल और बदायूं सहित शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज के पुलिस कप्तानों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है।
गाइडलाइन के तहत यूपी-112 की PRV गाड़ियों के रूट में एक्सप्रेस-वे को शामिल किया जाएगा। टोल प्लाजा पर रोटेशन के आधार पर पुलिस बल की तैनाती होगी, जबकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। साथ ही CO और थाना प्रभारी को नियमित पेट्रोलिंग कर मार्ग को अवरोध मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।