• Sun. May 3rd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

गाजीपुर 01 मई, 2026 – स्वछता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण को समर्पित विकास कार्यो की जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आडिटोरियम हाल में समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत के मा0 अध्यक्षो, समस्त नगर पालिका ई0ओ, एवं सभासदगणो के साथ समन्वय बैठक/कार्यशाला का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

ByNews Editor

May 3, 2026

जिलाधिकारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बहुत ही समस्याएं नगर पालिका नगर पंचायत की जिला धिकारी तक नहीं पहुंच पाती हैं तो उसके निस्तारण में विलंब होता है इसके लिए आप अपनी बात को जिलाधिकारी के पास रखें। उन्होने कहा कि नगर पालिका/नगर पंचायत में जो भी समस्या है उसका समाधान हो। जिलाधिकारी ने कहा कि नक्शा पास करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया कर सकते हैं। नगर पालिका/पंचायत में ऐसे बहुत से कम है जिसके लिए हम शासन से फंड मांग सकते हैं जैसे नगर सृजन योजना, दीनदयाल योजना, एवं अन्य प्रोजेक्ट भेज सकते हैं। लोकल एरिया के डेवलप के लिए जैसे गाजीपुर एवं अन्य नगर पालिका/ नगर पंचायत गंगा नदी के किनारे पर हैं तो इसके लिए हम इको टूरिज्म या अन्य का प्रस्ताव शासन को भेज सकते हैं। सीवर स्टेटमेंट का बायोरेडीमेडिएशन होता है तो इसके जगह पर हम बायो स्टेटमेंट प्लांट लगा सकते हैं यदि पहले से चल रहा हो तो उसकी क्षमता बढ़ा सकते हैं। उन्होने कहा कि 1995 से नगर पालिका के नये वार्डो का विस्तार नही हुआ है जिसके लिए हम नगर पालिका का क्षेत्र बढ़ा सकते हैं। उन्होने समस्त ईओ को कहा कि जो भी पुरानी कार्य योजना किसी विवाद के कारण पेंडिंग है उसको समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिया जाए, तथा 2026- 27 की जो भी कार्य योजना है उसको तैयार करके अप्रूवल लेकर कार्य शुरू करें। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी सभी ईओ कर लें साथ ही हर मोहल्ले या गली में लाइट व्यवस्था प्रापर रहे, जैसे अस्पताल, स्कूल या कॉलेज की एरिया में अवश्य रहे। सभी ईओ अपने एरिया का भ्रमण करके लाइट की व्यवस्था चेक कर लें। इंटरनल रोड के संतृप्तिकरण का प्रस्ताव बनाएं एक भी रोड छूटने न पाए। छठ पूजा के लिए जितने भी घाट के नए निर्माण होने हैं उसकी कार्य योजना तैयार कर लें इसके साथ ही बरसात से पहले ही मई महीने में अभियान चलाकर नालियों की सफाई कर ली जाए और जहां-जहां नालियां और नाले टूटे एवं ढ़क्कन की व्यवस्था कर उन पर प्रॉपर कार्य किया जाए क्योंकि जल भराव के समय असहज की स्थिति उत्पन्न होती है। जिलाधिकारी ने समस्त अधि0अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतो में खेल मैदान एवं पार्क बनवाये जाय। बैठक में जिलाधिकारी सभासदो से संवाद कर उनके वार्डो की समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपके वाडो में समस्या आ रही है तो उसका तत्काल निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार, उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसिया, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें