• Tue. May 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

टोंक से एस रहमान।भाजपा का संकल्प अंतिम छोर के लोगो को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले

ByNews Editor

May 7, 2026

टोंक से एस रहमान।भाजपा का संकल्प अंतिम छोर के लोगो को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले/चंद्रवीर।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित “ग्राम रथ अभियान” के अंतर्गत

टोंक विधानसभा की ग्राम पंचायत पराना,हाथोना में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी साझा की।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का संकल्प अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से गांव-गांव जाकर आमजन को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि विकास केवल

शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांवों तक समान रूप से पहुंचे। इसके लिए सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका अधिकतम लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर,अभियान मंडल सहसंयोजक रामअवतार धाबाई, कार्यालय सह प्रभारी शम्भू शर्मा,शक्ति केंद्र प्रभारी बद्री जाट, बूथ अध्यक्ष रामलखन जाट, राजाराम जाट, रामेश्वर मीणा,राम कल्याण जाट, सरपंच गिर्राज बूरी, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, देवराज गुर्जर,पंकज पहाड़िया,हंसराज गुर्जर, मुकेश गुर्जर, भगवान शर्मा, शिवजी चौधरी, राजाराम सीआर, सुरजी चौधरी, श्योजी राम चौधरी, रमेश नायक,सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें