• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं जन जागरूकता अभियान का आयोजन 19 जून को

प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं जन जागरूकता अभियान का आयोजन 19 जून को
एटा शासन की मंशानुरूप एवं जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देशों के क्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद एटा में दिनांक 19 जून 2026 को जनेश्वर मिश्र सभागार में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जनसामान्य तक पहुंचाना तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है। कार्यशाला में जनपद के प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा एवं प्राकृतिक खेती की विभिन्न विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले वीजामृत, घनजीवामृत, दशपर्णी अर्क, नीमास्त्र आदि का सजीव प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे किसान इन तकनीकों को व्यवहारिक रूप से समझ सकें।
इसके अतिरिक्त, कृषकों को त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मक्का की उन्नत खेती के संबंध में जागरूक किया जाएगा। कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनका अवलोकन कर किसान भाई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में प्रतिभाग करें तथा कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर अपने कृषि कार्य को उन्नत बनाएं।