देहरादून में घुसे निहंग रेसकोर्स गुरुद्वारे में मिले, पुलिस-प्रशासन से वार्ता के बाद माने, पांवटा साहिब लौटे- पंजाब से बड़ी संख्या में उत्तराखंड कूच को पहुंचे निहंग वापस लौटने को मान गए हैं. पुलिस और प्रशासन के साथ गुरुवार सुबह से देर रात तक चली वार्ता का सार्थक परिणाम निकला. इस दौरान रात को कुछ निहंग पांवटा साहिब में बैरिकेड हटाकर देहरादून में घुस गए गए थे. पुलिस ने उन्हें ढूंढकर वापस भेजा गया ।
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
