• Fri. Aug 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 60 पव्वे देशी शराब व बाइक जब्त

ByAshok Mishra

Jun 28, 2026

खण्डार थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 60 पव्वे देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 27 जून की रात करीब 10 बजे सीएचसी बहरावण्डा खुर्द के सामने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। बाइक पर सवार दो युवकों के बीच रखे प्लास्टिक के कट्टे से 60 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने शराब को गांवों में बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमराज बैरवा (40) एवं विमलेश उर्फ बलेश गुर्जर (32), निवासी छाण, थाना खण्डार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोकेशन : खण्डार
रिपोर्टर : बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968