30 जून 2026: जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशन में जनपद प्रशासन इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में है। एक तरफ जहां अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ रातभर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई है, वहीं दूसरी तरफ कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकें कर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देशन में जिला टास्क फोर्स ने नजीबाबाद और नगीना क्षेत्र में रातभर छापेमारी कर अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। बिना कागजात बालू ले जा रहे दो डंपर सीज किए गए, जबकि ओवरलोडिंग पर एक वाहन का ₹28,360 का ऑनलाइन चालान काटा गया।
जनशिकायतों (IGRS) के निस्तारण में लापरवाही और सीएम डैशबोर्ड पर खराब ‘C’ व ‘D’ रैंकिंग वाले ईओ, बीडीओ और एडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बारिश को देखते हुए गौशालाओं में जल निकासी और सीएम डैशबोर्ड सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजनीतिक दलों संग बैठक कर डीएम ने ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
बिजनौर में एडीजीसी (ADGC फौजदारी) के 1 रिक्त पद की भर्ती के लिये निर्देश दिये
