सवाई माधोपुर, 1 जुलाई। रावजना डूंगर थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मामला संख्या 119/2026 में कार्रवाई की। जांच के दौरान अपहृत नाबालिग को केंद्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव से बरामद किया गया। इसके बाद मुख्य आरोपी विकास उर्फ राहुल कीर सहित सुल्तान कीर और भरत कहार को गिरफ्तार किया गया।
परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 जून की रात उनकी नाबालिग पुत्री को मोटरसाइकिल पर बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया गया। पुलिस टीम में थानाधिकारी दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल हनुमान सहित अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।
लोकेशन सवाई माधोपुर
रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी
