पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में वांछित आरोपी आसिब उर्फ कालू निवासी सुमेरगंज मंडी, जिला बूंदी को गिरफ्तार किया। यह मामला 31 मई 2026 को मानटाउन थाना क्षेत्र में 14 ग्राम स्मैक बरामदगी से जुड़ा है। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया था कि उसने स्मैक आसिब उर्फ कालू से खरीदी थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने सुमेरगंज मंडी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लोकेशन : सवाई माधोपुर
रिपोर्टर : बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ
