• Tue. Aug 18th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

आदापुर से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी की सभा में उमड़ेगा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

ByAshok Mishra

Jul 2, 2026

यूजीसी पेपर लीक पर कांग्रेस का तीखा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

आदापुर | चाणक्य न्यूज़ इंडिया
रक्सौल अनुमंडल संवाददाता : श्यामल प्रतीक

11 जुलाई को पटना में आयोजित होने वाले नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमेटी आदापुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आदापुर प्रखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पटना पहुंचकर राहुल गांधी की सभा में भाग लेंगे। इसके लिए पंचायत एवं बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक के बाद यूजीसी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार-बार होने वाली परीक्षा अनियमितताओं से देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने तथा पटना कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद आसिक, अफजल हुसैन, सचिव बैद्यनाथ प्रसाद, मोहम्मद फिरोज, परवेज अहमद, अशरफ अली, परमा यादव, अभिषेक कुमार, रतन साह, शिव शंकर राम, कोषाध्यक्ष राम बाबू सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व इंस्पेक्टर परमा प्रसाद गोंड, अनवारुल हक, हलीम मियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968