• Fri. Sep 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

स्लोगन-*आगामी कांवड़ यात्रा, श्रावण मास एवं चेहल्लुम के दृष्टिगत थाना दोस्तपुर एवं थाना बल्दीराय में पीस कमेटी की बैठक संपन्न*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 26, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारु निगम* के निर्देशन में आगामी *कांवड़ यात्रा, श्रावण मास एवं चेहल्लुम* के अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न थानों पर लगातार पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में *थाना दोस्तपुर* पर *उपजिलाधिकारी कादीपुर एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर* की अध्यक्षता में तथा *थाना बल्दीराय* पर *उपजिलाधिकारी बल्दीराय एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय* की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठकों में संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं, कांवड़ यात्रा समिति के पदाधिकारियों, ताजियादारों, डीजे संचालकों, मांसाहारी विक्रेताओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए आगामी धार्मिक आयोजनों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। डीजे संचालन के संबंध में निर्धारित मानकों एवं ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने, जुलूसों एवं धार्मिक आयोजनों को पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं अफवाहपूर्ण सूचनाओं से सतर्क रहने, अपुष्ट समाचारों पर विश्वास न करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

बैठक में उपस्थित नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि जनपद पुलिस आगामी कांवड़ यात्रा, श्रावण मास एवं चेहल्लुम को सकुशल, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि प्रत्येक आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न

One thought on “स्लोगन-*आगामी कांवड़ यात्रा, श्रावण मास एवं चेहल्लुम के दृष्टिगत थाना दोस्तपुर एवं थाना बल्दीराय में पीस कमेटी की बैठक संपन्न*”

Comments are closed.

अन्य ख़बरें

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */