• Fri. Sep 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

स्लोगन-* गुमशुदा युवती को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 26, 2026

*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के निकट पर्यवेक्षण में थाना चांदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा 19 वर्षीय युवती को लगभग 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।*

दिनांक 24.07.2026 को श्री रणजीत यादव पुत्र स्व. रामकरन यादव निवासी ग्राम शाहपुर, थाना चांदा द्वारा अपनी बहन के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना चांदा पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं मोबाइल नम्बर की लोकेशन के आधार पर लगातार तलाश की गई। त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जनपद प्रयागराज से गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ एवं जांच के दौरान युवती के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय अथवा आपराधिक घटना होना नहीं पाया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने थाना चांदा पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

*बरामद करने वाली पुलिस टीमः-*
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा, थाना चांदा
उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार मिश्रा
हे0का0 चन्द्रभूषण भारती
म0का0 वैशाली कटियार

One thought on “स्लोगन-* गुमशुदा युवती को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द*”

Comments are closed.

अन्य ख़बरें

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */