• Thu. Jul 30th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

3 राज्यों में उपचुनाव- MP के दतिया में 32.53% वोटिंग:सुबह 11 बजे तक गुजरात के मंजलपुर में 14.27% और बांकीपुर में 11.5% मतदान हुआ

ByAshok Mishra

Jul 30, 2026

बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की बांकीपुर, मंजलपुर और दतिया विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर सबसे ज्यादा 32.53% मतदान, गुजरात की मंजलपुर सीट पर 14.27% और बिहार की बांकीपुर सीट पर 11.5% वोटिंग दर्ज की गई। तीनों सीटों पर मतदान शाम 6 बजे तक होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी।

बांकीपुर (बिहार): यहां करीब 3.8 लाख मतदाता 26 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे चर्चित मुकाबला जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा के बीच है। मतदान के बीच प्रशांत किशोर ने पुलिस पर अपने कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपों से इनकार किया।

मंजलपुर (गुजरात): यह उपचुनाव भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद हो रहा है। यहां भाजपा के सतीश गोविंदभाई पटेल और कांग्रेस के भिखाभाई रबारी के बीच सीधा मुकाबला है। करीब 2.19 लाख मतदाता वोट डालेंगे। सभी बूथों पर 100% वेबकास्टिंग और रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है।

दतिया (मध्य प्रदेश): यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद खाली हुई थी। यहां भाजपा ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा है। मतदान शुरू होने से पहले एक कंट्रोल यूनिट, एक बैलेट यूनिट और एक VVPAT में तकनीकी खराबी आई थी, जिन्हें तुरंत बदल दिया गया। प्रशासन के मुताबिक सभी 291 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968