“दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को जनपद में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन”
जनसामान्य को त्वरित, सस्ता, सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक-12 सितम्बर, 2026 दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से जनपद न्यायालय परिसर सुलतानपुर व जनपद सुलतानपुर के सभी वाह्य न्यायालयों, तहसील मुख्यालयों, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, कलेक्ट्रेट एवं अन्य सम्बन्धित विभागों तथा जनपद अमेठी के मुसाफिरखाना, गौरीगंज व अमेठी तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
अतः समस्त जनपदवासियों से अपील है कि आप अपने-अपने, लोक अदालत में नियत योग्य वादों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित कराकर लोक अदालत का लाभ उठायें।
