विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया
नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए संसद मार्च के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर जारी विवाद के बीच सीआरपीएफ के चीफ ने जवानों से कहा है कि वे देशहित में निडर होकर अपनी ड्यूटी निभाते रहे हैं, डायरेक्टर जनरल के तौर पर वे हर जिम्मेदारी और जवाबदेही लेने को तैयार हैं। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) इस विवाद के केंद्र में है, जो कि सीआरपीएफ की ही एक यूनिट है। ऐसे में इसके डीजी जीपी सिंह के इस बयान को जवानों का मनोबल बनाए रखने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
सोमवार को सीआरपीएफ का स्थापना दिवस था, इसी मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में इसके महानिदेशक जीपी सिंह ने ड्यूटी निभाने के दौरान जवानों की ओर से जनहित और देशहित में निभाई गई हर जिम्मेदारी की जिम्मेदारी लेने की बात कही है। संसद की ओर बढ़ रह प्रदर्शनकारियों में शामिल उपद्रवी तत्वों को रोकने के लिए पुलिस एक्शन हुआ था, जिसमें कई जख्मी हो गए थे। कुछ को पैलेट लगे थे, जो कि बहुत बड़े विवाद की वजह बन चुका है।
