• Sat. Aug 1st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

लंभुआ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: फरियादियों की समस्याएं सुन रही* है एसडीएम प्रीति जैन

BySantosh Kumar Pandey

Aug 1, 2026

विभिन्न विभागों के अधिकारी है मौजूद, बड़ी संख्या में पहुंच रहे फरियादी; जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के आदेश

लंभुआ तहसील सभागार में उप-जिलाधिकारी प्रीति जैन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस एवं तहसील दिवस का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों के साथ पहुंच रहे है

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप-जिलाधिकारी प्रीति जैन ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और पात्र लोगों को समयबद्ध न्याय मिलना चाहिए।

इस अवसर पर कृषि विभाग, विद्युत विभाग, नलकूप विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित है और अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लिया।

कार्यक्रम में तहसीलदार प्रांजल तिवारी, नायब तहसीलदार अभय राजपाल, अवंतिका शुक्ला नया तहसीलदार खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद है अधिकारियों ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।

अन्य ख़बरें