• Sun. Aug 2nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

थाना धनपतगंज पुलिस की कार्रवाई, 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 1, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष धनपतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दिनांक 31.07.2026 को थाना धनपतगंज पुलिस टीम ने बेनीपुर अण्डरपास के पास स्थित बाग से अभियुक्त करन पुत्र कन्हैयालाल, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम मायंग, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर को 08 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दिनांक 31.07.2026 को समय 22:53 बजे गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना धनपतगंज पर मु0अ0सं0 149/2026, धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त*- करन पुत्र कन्हैयालाल, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम मायंग, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर।

*बरामदगी*-08 लीटर अवैध कच्ची शराब।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक श्री अवधेश कुमार
2. हेड कांस्टेबल मानसिंह यादव
3. रिजर्व कांस्टेबल अजेन्द्र राजपूत

बदहाली से बदलाव की ओर बढ़ा कमल सरोवर, सेवार्थम फाउंडेशन ने शुरू किया स्वच्छता अभियान*
पुलिस अधीक्षक सीहोर ने ली अपराध समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मति सोनाक्षी सक्सेना ने जिले समस्त एसडीपीओ ओर सीएसपी एवम थाना प्रभारी की अपराध समीक्षा बैठक लेकर गंभीर अपराधों की रोक थाम, महिला एवम बाल सुरक्षा, लंबित प्रकरणों के जल्दी निराकरण, वारंटियों की धड़पकड़ रात्री गश्त बढ़ाने तथा आगामी त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवम थाना प्रभारी उपस्थित रहे ब्यूरो हेड महेंद्र सिंह चाणक्य न्यूज सीहोर
मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत सुलतानपुर पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

अन्य ख़बरें