पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारु निगम* के निर्देशन में आज दिनांक 01.08.2026 को जनपद के चिन्हित क्रिटिकल कॉरिडोर क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
*आज की प्रवर्तनात्मक कार्रवाई का विवरण :-*
*टोटल चालान- 414*
*सीज वाहन- 6*
*शमन शुल्क की कार्यवाही 529500/- रूपये*
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। वाहन चालकों को निर्धारित *गति सीमा का पालन करने* , *हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने* , *नशे की अवस्था में वाहन न चलाने* , *गलत दिशा में वाहन संचालन* से बचने तथा अन्य सभी *यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया* । साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार प्रवर्तनात्मक कार्रवाई भी की गई।
सुलतानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सदैव यातायात नियमों का पालन करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाएं। सुरक्षित यात्रा ही जीवन की सुरक्षा का आधार है।
