• Sun. Aug 2nd, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर की रिपोर्ट माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ युवाओं ने लिया नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत का संकल्प

ByAshok Mishra

Aug 2, 2026

जैसलमेर 02 अगस्त। देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार 02 अगस्त 2026 को ’’नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’’ के तहत देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत माय भारत द्वारा संचालित इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए जागरूक एवं सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान युवाओं की सहभागिता के माध्यम से नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने, खेल, संस्कृति, सामुदायिक गतिविधियों एवं सकारात्मक सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री के ’’नशा मुक्त भारत’’ तथा ’’विकसित भारत@2047 के संकल्प को बेहतरीन ढंग से साकार करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। प्रधानमंत्री जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे से प्रभावित युवाओं को समाज के अन्य हितधारक बाहर लाए और उसे योद्धा समझे न कि उसको बुरी दृष्टि से देखें। साथ ही आध्यात्मिक संस्थाओं से प्रत्येक सप्ताह नशा मुक्त आधारित कार्यक्रम के आयोजन की भी अपील की।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर के लगभग 25000 स्थानों से एक करोड़ से अधिक युवा इस कार्यक्रम में जुड़े। इनमें माय भारत स्वयंसेवक, एनएसएस स्वयंसेवक, युवा मंडल, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाओं के युवा सदस्य भी इसमें शामिल होंगे।
उल्लेखनीय हैं कि जैसलमेर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम में मायभारत के युवा स्वयंसेवक, युवा मंडलों के सदस्य इस कार्यक्रम में जुड़े। कार्यक्रम के अंत में सुरजा राम द्वारा युवाओं को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की शपथ दिलाई गई ।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

उत्तराखंड सरकार के एक फैसले से राज्य में रह रहे अवैध लोगों में खलबली मच गयी है दरअसल पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने राज्य में ‘देवभूमि परिवार कानून’ लागू कर दिया है. इस व्यवस्था के तहत राज्य में पिछले 15 सालों से रह रहे लोगों को देवभूमि परिवार आईडी जारी की जाएगी. जिनके पास ये आईडी नहीं होगी उनको किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा
विकासनगर हिंसा, हरिद्वार मेँ क्रॉस जेंडर स्पा सेंटर एवं लक्सर में पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार के प्रकरणों में कठोर कार्यवाही हेतु ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन से मुलाकात…
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ अरेस्ट।हरिद्वार बुग्गावाला इलाके से देहरादून पुलिस टीम ने किया अरेस्ट अंकिता भंडारी प्रकरण

अन्य ख़बरें