श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक सुलतानपर श्रीमती चारु निगम महोदया के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों ,चौकी इंचार्ज व क्षेत्राधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में प्रत्येक स्थान पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये तथा स्नानघाटों पर नाव , नाविकों एवं गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी
मंदिरों में महिला दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है । उपलब्ध पुलिस बल के द्वारा सतर्क दृष्टि रखते हुए श्रद्धालुओं के स्नान , ध्यान व दर्शन को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा रहा है । कण्ट्रोल रूम से पूरे जनपद की कुशलता ली जा रही है तथा यातायात व्यवस्था भी सतर्क दृष्टि रखते हुए सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है ।
*श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जनपद सुलतानपुर के शिवालयों , स्नानघाटों व मंदिरों में आस्था का जन सैलाव उमड़ पड़ा । सुलतानपुर पुलिस ने किये सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम*
